छत्तीसगढ़फीचर्ड

बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा: तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, कलेक्टर और एसपी ने घायलों से की मुलाकात

बेमेतरा में हुए इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 अन्य घायल हैं. हादसे का शिकार हुई पिकअप में परिवार के कई लोग बैठे थे, जो एक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे…

बेमेतरा। रविवार देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन बच्चों समेतआठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में भी चार की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर के एम्स रेफर कर दिया गया है. बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी में चल रहा है. हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. आशंका है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

मामला बेमेतरा थाना इलाके के के गांव कठिया पेट्रोल पंप के पास का है. जानकारी मिली है कि लोगों से भरी एक पिकअप ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी टाटा 407 को टक्कर मार दी, जिसका शिकार करीब 26 लोग हुए।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम के लिए गांव तिरैया गए थे और वहां से अपने गांव पर्थरा वापस आ रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. कलेक्टर और एसपी के साथ एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button