दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की निशुल्क तैयारी करने का मौका, 5 अप्रैल तक कर आवेदन

दुर्ग। जिला प्रशासन के जिला खनिज संस्था न्यास निधि मद के अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा (पीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग तथा व्यापम) की तैयारी के लिये निःशुल्क कोचिंग प्रदाय किया जाना है। कोचिंग प्रदान करने हेतु विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित है।

दुर्ग जिले के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय दुर्ग, धमधा व पाटन में कोचिंग प्रदाय करने हेतु विद्यार्थियों की कुल संख्या 150 निर्धारित की गई है।

इच्छुक विद्यार्थी 5 अप्रैल तक स्वयं उपस्थित होकर या डाक द्वारा कलेक्टर कार्यालय (आदिवासी विकास) दुर्ग में आवेदन जमा कर सकते है। इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.durg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button