दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बेस्ट थाना प्रभारी (शहर) के लिए निरीक्षक सुरेश ध्रुव तथा बेस्ट थाना प्रभारी (ग्रामीण) के लिए निरीक्षक शिवानन्द तिवारी हुए पुरस्कृत

दुर्ग (सारनाथ एक्सप्रेस)। मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में साईबर संगी अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा, नशा मुक्ति अभियान ‘जियो खुलकर’ के लिए दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला, कोरोना महामारी में किए गए बेहतर कार्य के लिए डीएसपी क्राइम प्रवीरचंद तिवारी, महिला संबंधी अपराधों में बेहतर कार्य करने के लिए महिला थाना प्रभारी सी तिर्की, बेस्ट थाना प्रभारी (ग्रामीण, पाटन) शिवानंद तिवारी तथा बेस्ट थाना प्रभारी (शहर, खुर्सीपार) सुरेश ध्रुव, रक्षित निरीक्षक नीलेश द्विवेदी को किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा, दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृृत किया गया।

Related Articles

Back to top button