छत्तीसगढ़फीचर्ड

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों से 597450 रुपए की ठगी करने वाली आरोपिया महिला गिरफ्तार

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर कुल 19 लोगों से ठगी करने वाली आरोपिया पुलिस की गिरफ्त में…597450 रुपए की ठगी की थी आरोपिया ने…

 

बिलासपुर। दिनांक 04.04.25 को प्रार्थीया मीरा मानिकपुरी पति गणेश दस मानिकपुरी उम्र 28 साल पता देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आरोपिया प्रियंका राय पिता संजय राय उम्र 30 साल पता देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर के विरुद्ध बैंक से लोने दिलाने के नाम पर प्रार्थीया सहित कुल 19 लोगों से 597450 रूपये लेकर धोखाधड़ी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई गई।

जिस पर से आरोपिया के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए।

जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपिया प्रियंका राय को पकड़ा गया।

जिससे पूछताछ करने पर जुर्म सीकर करने से आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है।

नाम आरोपी :- 1. प्रियंका राय पिता संजय राय उम्र 30 साल पता देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button