खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

बॉक्स ऑफिस पर सन्नी देओल का दबदबा कायम, संडे को बंपर कमाई के साथ गदर 2 ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज के 24वें दिन भी थिएटर्स में छाई हुई है. फिल्म ने 24वें दिन यानि संडे को बंपर कमाई की है. जानिए कितनी है अब फिल्म का टोटल आंकड़ा…….

मुंबई (ए)। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दौड़ी की कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. रिलीज के हफ्तों बाद भी फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म ने अपने पहले 23 दिनों में 493.37 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. वहीं अब 24वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया।

‘गदर 2’ को एक बार फिर वीकेंड का काफी फायदा मिला है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 24वें दिन यानि संडे को आठ करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए है. जिसके बाद फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म की टोटल कमाई 501.87 करोड़ रुपए हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन करीब चालीस करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार बढ़ाई और करीब 43 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

सनी देओल की इस बंपर हिट ने तीसरे दिन बीस प्रतिशत की बढ़त के साथ करीब 52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई. लेकिन 25 फीसदी की कमी के साथ फिल्म ने 38 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

बात करें फिल्म के पहले हफ्ते की तो सनी देओल के करियर को बड़ा बूस्ट देने वाली इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 284 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में 52 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 ने 134 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोरे।

तीसरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब 63 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म थिएटर्स में चौथे हफ्ते भी दर्शकों को लुभा रही है और अभी तक 501 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. हालांकि धीरे-धीरे फिल्म के दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन अभी भी सनी की इस बंपर हिट का बज बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button