छत्तीसगढ़फीचर्ड

बोरी में मिले मानव कंकाल के रहस्य का हुआ पर्दाफाश, पत्नि की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

आपसी विवाद बना हत्या का कारण…साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी ने अपनी पत्नि की हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेंक दिया था नाले में…आरोपी पुलिस को गुमराह करने हेतु मृतिका की थाना में कराया था गुम इंसान दर्ज…

रायपुर। दिनांक 25.11.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत दोंदेकला स्थित पचेडा नाला में बोरी मे लाश पडा हुआ है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मे मानव शरीर व कंकाल नुमा खोपडी बाहर था। खोपडी में लम्बी काली बाल अधपकी बिखरी हुई थी बोरी का मुंह खुला हुआ था। अज्ञात मानव कंकाल का शेष भाग बोरी के अंदर था, जिस पर थाना विधानसभा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा रायपुर सहित सरहदी जिलों के थानों में दर्ज गुम इंसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाकर तस्दीक की जा रहीं थी, कि थाना विधानसभा रायपुर में दर्ज गुम इंसान साधना सिंह पति आनंद सिंह उम्र 32 साल निवासी दोंदेकला विधानसभा रायपुर के संबंध में जानकारी एकत्र कर परिजनों सहित आसपास के लोगो से पूछताछ करने के साथ ही मानव कंकाल के पास प्राप्त हुए कड़ा एवं कपडों के आधार पर कंकाल की पहचान थाना विधानसभा में दर्ज गुम इंसान साधना सिंह पति आनंद सिंह उम्र 32 साल निवासी दोंदेकला विधानसभा रायपुर के रूप में की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा सुरेश ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधानसभा रायपुर को मर्ग की बारिकी से जांच करने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मृतिका के पति सहित परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर पृथक – पृथक बयान लिया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि आनंद सिंह का अपनी पत्नि मृतिका साधना सिंह से प्रायः विवाद होता रहता था।

मृतिका के पति आनंद सिंह से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपनी पत्नि साधना सिंह के आचरण पर संदेह की वजह से गला दबाकर हत्या करने के साथ ही साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को बोरी में भरकर घटना स्थल के पास फेंकना बताया गया।

पूछताछ में आरोपी आनंद सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नि साधना सिंह के साथ उसके आचरण को लेकर प्रायः विवाद होता रहता था, कि दिनांक घटना को दोनों के मध्य उसी बात को लेकर पुनः विवाद हुआ जिस पर आरोपी आनंद सिंह आवेश में आकर मृतिका के साथ मारपीट कर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को बोरी में भरकर अपने मोटर सायकल में ले जाकर दोंदेकला स्थित पचेडा नाला में फेंक दिया था।

आरोपी आनंद सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 418/23 धारा 302, 201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- आनंद सिंह पिता विक्रांत सिंह उम्र 28 साल निवासी सिधबकला थाना लदनिया जिला मधुबनी बिहार। हाल पता- दोंदकला 04 नंबर खदान थाना विधानसभा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, रविकांत पाण्डेय, आर. प्रकाश नारायण रात्रे, आलम बेग तथा थाना विधानसभा से उनि. सुशील वर्मा एवं आर. मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button