दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात, भोलेनाथ का कलेंडर किया भेंट

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ आगमन पर सोमवार को बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के द्वारा गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड की जानकारी दी गई तथा आने वाले वर्ष में बाबा की बारात में आने का आमंत्रण समिति द्वारा दिया। भोले बाबा का कैलेंडर दिया गया जिसे उन्होंने सहह्रदय स्वीकार कर गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होने पर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति को बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति के प्रशांत कुमार, दिलीप शर्मा, राकेश प्रसाद मौजूद थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता अभिजीत विश्वास ने दी।

Related Articles

Back to top button