दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली, लोगो से की अपील

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने शनिवार को वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम, सुपेला थाना शिवधाम के पास स्थित आश्रय स्थल में स्वदेशी वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। दया सिंह कहा कि
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अभी वैक्सीनेशन ही अंतिम प्रहार है। जिसके लिए देश के वैज्ञानिक और प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद, प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि आज हमारे देश में वैक्सीनेशन काफी तेज गति से हो रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि मैं आप सभी 45 या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों से अपील करता हूँ कि आप भी अपने नजदीकी निजी और सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका अवश्य लगवाये और कोरोना के बचाव संबंधी नियमों जैसे मास्क लगाना, सेनेटाइजर का उपयोग करे और सोशल डिस्टनसिंग बनाये रखने का पालन करें और कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button