दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर गौ माता और नंदी बाबा को खिलाया 200 किलो केला

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने आज रामनवमी के अवसर पर कोरोना जैसी महामारी मे दर बदर भटकते गौ माता एवं नन्दी बाबा को दौ सौ किलो केला खुर्सीपार, सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर -4, सेक्टर-5 , सेक्टर-6 सेक्टर-7 , सेक्टर-8, सेक्टर-9, हुड़को, रिसाली, मैत्रीनगर, वीआईपी नगर आदि जगहों पर घुम-घूम कर खिलाया गया।
दया सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉक डाउन लगाया गया जिसके कारण गौमाता और नंदी बाबा को भूखे प्यासे रहना पड़ रहा है। समिति द्वारा आज इनकी सेवा की गई है, कल फिर प्रातः 11 बजे भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों मे गौमाता, नन्दी बाबा एवं अन्य पशुओं को केला, खरबूजा एवं तरबूज खिलाया जायेगा और आगे भी समिति द्वारा यह कार्य जारी रहेगा। आज सेवा देने वालो मे समिति के नन्दू गुप्ता, ईश्वर राव, विनोद गुप्ता, सीनू राव सदस्य रहे।

Related Articles

Back to top button