दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने पेश की मानवता की मिसाल, मुक्तिधाम पहुंचकर अंतिम संस्कार के समान की भेंट

भिलाई। कोरोना महामारी मे कई गरीब परिवार के मुखिया व सदस्य जिनकी कोरोना से मौत हो गई और उनके सगे संबंधियों परचीत भी श्मशान घाट नही आ रहे। लॉक डाउन मे अन्तिम संस्कार के लिए कफन तक नसीब नही हो पा रहा ऐसे विषम परिस्थितियों में बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने मानवता की नई मिसाल पेश करते हुए आज रामनगर मुक्तिधाम कर असहाय लोगो को
कफन का कपडे, मटकी, राल, चंदन लकड़ी, गंगाजल, घी, चावल, मधु, कपूर, जौ, तिल्ली, कुश आदि समान जरूरत मंद अहसाय लोगों को दिया। समिति द्वारा दिव्य आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रख भगवान भोले नाथ शिव लोक मे स्थान देने की प्राथना करते हुए श्रदांजलि दी गई। समिति के विजेंद्र मिश्रा, बाल राजू, विवेक कौशल, गौरव गनडारे, राकेश प्रसाद उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button