दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के होली मिलन समारोह में पहुंचे विजय बघेल, वार्डवासियों के साथ गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली

भिलाई। बोल बेम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई द्वारा महा होली पर्व का आयोजन किया गया। खुर्सीपार के लक्ष्मी नारायण वार्ड में 201 किलो गुलाब फूल एवं गेंदा फूल की पंखुड़ियों से होली खेली गई। इस दौरन मुख्य अथिति के रूप में विजय बघेल और विशिष्ट अथिति के रूप में दीपक ताराचंद साहू मौजूद रहे एवं भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा संग शशि बघेल भी मौजूद रहे।

लक्ष्मी नारायण नगर वार्ड कुर्सीपार पहुंचते ही विजय बघेल का वार्ड वासियों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। जब मंच से सांसद विजय बघेल ने “मोर संग चलो” एवं “होली फाग गीत” गाया तो पूरे बोल बम समिति एवं वार्डवासियों झूम उठे। अपने उद्बोधन में दीपक ताराचंद साहू ने कहा कि, होली का आनदमय श्रण फूलों की होली रही । इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाऐं शामिल हुए।

विजय बघेल ने कहा कि, होली का ये श्रण अद्भुत और आनंदमय रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं आपका अपना हु बेटा हू, आपका अपना बचा हू मेरे लिय जो लगे कही भी कोई जरुरत हो में उसे में पूरा करने की कोशिश करूंगा। वार्डवासियों और समिति के द्वारा 51 किलो का गज केसरी माला पहनाया गया, इस कार्यक्रम से सांसद प्रसन्न हुए और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का आभार माना।

मंच संचालक बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने सांसद विजय बघेल से कहा कि, पिछले साल भी होली मिलन समरोह में आप मौजूद थे। इस साल भी आप हमारे बीच मौजूद है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी होने के बाद भी बाद भी आप अपना बहुमूल्य समय निकाल कर हमारे बीच पहुंचे वार्डवासी और उप नेता प्रतिपक्ष पार्षद आपका सदा ऋणी रहेंगे।

इस दौरान मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, विनय मानिकपुरी, पवन मिश्रा, अजीत यादव, रणजीत सिंह ढिल्लन, दिलावर यादव, मंजू मिश्रा, सविता सोनी, पुष्प राव, मंजू मिश्रा, सविता सोनी, पुष्प राव, सुभद्रा देवी समेत हज़ारों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button