दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ब्राह्मण समाज ने विधायक देवेंद्र यादव से सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण एवं भगवान श्री परसुराम जी की भव्य मूर्ति लगा सौंदर्यीकरण सहित एक चौक बनाने की मांग की

भिलाई। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए एक सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण एवं भगवान श्री परसुराम जी की भव्य मूर्ति लगा सौंदर्यीकरण सहित एक चौक बनाने की मांग भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से आवेदन के माध्यम से किया।

ब्राह्मण समाज की बात को विधायक ने सुना और तत्काल प्रभाव से भगवान श्री परशुराम जी के चौक का विधायक निधि से बनाने की बात कही एवं साथ ही साथ भवन निर्माण को लेकर सकारात्मक सुझाव देते हुए ब्राह्मण समाज को ये विश्वास दिलाया की जल्द ही भवन का कार्य भी पूर्ण किया जायेगा।

सभी ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने विधायक को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य केशव चौबे, पार्षद अभिषेक मिश्रा, पार्षद शुभम झा, छाया पार्षद हरेंद्र नारायण मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज मिश्रा सर्व ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य मनीष तिवारी, जलज त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री पुरोहित, राम लल्लू दुबे, बद्री प्रसाद शुक्ला, मनोज तिवारी, राजकुमार मिश्रा, आलोक पांडे, राहुल तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button