दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

9 माह के बच्चा का अपहरण करने वाले गिरोह के 4 आरोपी पटना से गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थिया को रिश्तेदार आरोपिया संगनी बाई एवं संतोष पाल द्वारा फोन कर प्रार्थिया एवं उसके 08 माह 25 दिन का नाबालिग लड़के को प्रार्थिया के साथ दिनांक 20/06/2025 को दुर्ग से बहला फुसलाकर कोरगांव जिला कोण्डागांव ले जाकर वहां से जगनपुरा पटना विहार ले जाकर किराये के मकान में रखे।

प्रार्थिया के छत्तीसगढ़ वापसी के लिये दिनांक 08/07/2025 को आरा रेल्वे स्टेशन पटना में बिठाये वापस आते समय आरोपीगण संगनी बाई एवं संतोष पाल द्वारा कुछ खाने का लेकर आ रहे है कहकर दानापुर रेल्वे स्टेशन बिहार में बच्चे को प्रार्थिया के गोद से जबरदस्ती अपने साथ लेकर ट्रेन से उतरकर चले गए प्रार्थिया को एहसास हुआ।

उसके विधि के वैध संरक्षण के संरक्षता से आरोपीगण द्वारा उसके नाबालिग बच्चे को अपहरण कर ले गए है तब ट्रेन छूट जाने से अंजान जगह होने के कारण महिला दुर्ग वापस आई एवं परिवार जन के साथ महिला द्वारा उपस्थित होकर अपनी परेशानी बताई जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मामला अति संवेदनशील होने से एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना को प्रकरण दर्ज करने हेतु निर्देशित किया।

प्रार्थिया की लिखित शिकायत आवेदन पर महिला थाना सेक्टर 06 भिलाई जिला दुर्ग में दिनांक 25/07/2025 को अपराध धारा 137(2)3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान 08 माह 25 दिन के बालक के अपहरण के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पता तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिला थाना द्वारा दो टीम बनाया गया जिसमें एक टीम आरोपिया संगनी बाई को सघन पता तलाश कर ग्राम कोरगांव जिला कोण्डागांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

महिला थाना द्वारा दूसरी टीम बनाकर जिला पटना बिहार भेजा गया जहां आरोपियों दानापुर की पता तलाश हेतु बिहार राज्य क्षेत्रांतर्गत नालंदा पटना बाढ़ घोसवरी थाना जीआरपी पटना आरा रेल्वे स्टेशन मे सघन पूछताछ एवं पता तलाश दौरान आरोपीगण
01 थाना सिलाव क्षेत्र से आरोपी संतोष पाल निवासी ग्राम
नानंद थाना सिलाव जिला नालंदा
02 थाना कंकड़पारा से आरोपी प्रदीप कुमार निवासी जेडीएम अस्पताल 90 फिट कंकडपारा जगनपुरा
03 थाना बाढ़ क्षेत्र से आरोपी डॉक्टर बादल उर्फ मिथलेश निवासी जंदी नगर थाना भदौर
04 थाना घोसवरी क्षेत्र से आरोपी गौरी महतो निवासी ग्राम चौधराईन चक तारतर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालक उम्र 08 माह 25 दिन को बरामद कर प्रार्थिया के सुपुर्द किया गया। आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय मे पेश किया गया।

उक्त कार्य मे सउनि खुशबू वर्मा, पूर्ण बहादूर सिंह, प्रधान आरक्षक तोरन सिंह क्रमांक 1394, आरक्षक शहबाज खान क्रमांक 1595, अमित दुबे क्रमांक 247 का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button