दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

धमधा थाना के नवपदस्थ प्रभारी निरीक्षक पी.ड़ी. चंद्रा ने पदभार ग्रहण किया

धमधा। बुधवार को धमधा थाना के नवपदस्थ निरीक्षक पी.ड़ी. चंद्रा ने पदभार ग्रहण किया। थाना स्टाफ ने नवपदस्थ निरीक्षक पी.ड़ी. चंद्रा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

ज्ञात हो कि गत दिनों दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सोलह थाना प्रभारियो का तबादला आदेश जारी किया था। जिसमे निरीक्षक पी.ड़ी. चंद्रा का तबादला पुरानी भिलाई से धमधा किया गया है।

निरीक्षक पी.ड़ी. चंद्रा 2008 बैच के उप निरीक्षक है। उन्होंने अंबिकापुर, राजनांदगांव, कांकेर और दुर्ग जिला में अपनी सेवाएं दी। दुर्ग जिला में यातायात प्रभारी, कुम्हारी थाना प्रभारी, पुरानी भिलाई थाना प्रभारी और अब धमधा थाना के प्रभारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button