खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आईसीएमआर ने बनाया ‘सेरेबो’ डिवाइस, महज दो मिनट में जानलेवा ब्रेन इंजरी और ब्लीडिंग का लगाएगा पता

एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की तुलना में यह डिवाइस काफी छोटा और सस्ता है। जहां एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की कीमत करोड़ों रुपये होती है, वहीं सेरेबो की कीमत करीब 15 लाख रुपये है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक पोर्टेबल हैंडहेल्ड डिवाइस ‘सेरेबो (CEREBO)’ विकसित किया है, जो सिर में होने वाली गंभीर ब्रेन इंजरी और आंतरिक रक्तस्राव का पता सिर्फ दो मिनट में लगा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक आपातकालीन स्थितियों में मौतों और गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक कम कर सकती है।

यह अत्याधुनिक डिवाइस आकार में हेयर ड्रायर जैसा दिखता है और इसे ICMR मेडिकल डिवाइस एंड डायग्नॉस्टिक्स मिशन सेक्रेटेरिएट, एम्स भोपाल, निमहांस और बायोस्कैन रिसर्च के सहयोग से तैयार किया गया है।

एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की तुलना में यह डिवाइस काफी छोटा और सस्ता है। जहां एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन की कीमत करोड़ों रुपये होती है, वहीं सेरेबो की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

सेरेबो मशीन नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक पर आधारित है और इसमें लर्निंग एल्गोरिद्म लगा हुआ है, जो दिमाग में खून बहने (ब्रेन ब्लीड) और सूजन का पता महज दो मिनट में लगा लेता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक के आने से भारत के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्रेन इंजरी की त्वरित पहचान संभव होगी, जहां एमआरआई या सीटी स्कैन मशीनें उपलब्ध नहीं होतीं। यह उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button