छत्तीसगढ़फीचर्ड

ब्लड बैंक के नि:शुल्क ब्लड को बेचकर अवैध रकम प्राप्त करने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर एवं लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

ब्लड बैंक के नि:शुल्क ब्लड को बेचकर अवैध रकम प्राप्त करने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर एवं लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार…

रायपुर। प्रार्थी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर रूपल पुरोहित ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जयंत नहाटा (भा.प्रा.से.) प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जांच समिति की जांच में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के डीकेएस अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में माह मार्च अप्रैल 2020 में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ व्ही. बघेल के द्वारा निशुल्क ब्लड दिए जाने के आदेश के उपरांत ब्लड बैंक सूप्रवाइजर व लब टेक्नीशियन आसिफ इकबाल खान व मनोज टंडन आरसी ब्लड बैंक, न्यू राजेंद्र नगर रायपुर को 105 यूनिट ब्लड का 47,250/- रुपए राशि का भुगतान प्राप्त करने उपरांत इसकी रसीद ब्लड बैंक को न देना और न ही उक्त राशि ब्लड बैंक के खाते में डाले जाने का जांच में प्रमाण पाए जाने की प्रस्तुत शिकायत की जांच पर आरोपीगण के विरुद्ध थाना गोलबाजार में दिनांक 08.09.2023 को अपराध क्रमांक 246/2023 धारा 408, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी तथा अन्य गवाहों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करतें हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी के सकुनत ठिकानों पर दबिश देकर आरोपीगण को दिनांक 08.09.2023 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण-
01. आसिफ इकबाल खान पिता मामून रसीद खान उम्र 41 साल पता मकान नंबर केबीटी-152, गुरुनानक चौक, थाना कबीरनगर रायपुर।
02. मनोज टंडन पिता स्व. अंजोरी दास टंडन उम्र 35 साल पता आदर्शनगर, सतनामी पारा, सतनाम भवन के बाजू, संगीता वर्मा के मकान, थाना पंडरी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button