खास खबरघर-परिवारदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भगवान राम के अवतार में प्रभास को देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, फिल्म “आदिपुरुष” का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

‘आदिपुरुष’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्रभास और कृति सेनन ने भगवान राम और माता सीता का किरदार प्ले किया है…

मुंबई (ए)। प्रभास और कृति सेनन स्टारर ओम राउत की फिल्म “आदिपुरुष” इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. कई विवादों का सामना कर चुकी इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच मेकर्स ने आज “आदिपुरुष” का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है जिसे काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर को टी-सीरीज़ के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज़ किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत होते ही रौंगटे खड़े हो जाते हैं. मगल भवन अमंगलहारी के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ ट्रेलर शुरू होता है. इसके बाद एक वॉइस ओवर सुनाई देता है जिसमें भगवान राम की महिमा का बखान किया जाता है. बेहद शानदार सीन्स के साथ बैकग्राउड वीओ में सुनाई देता है ये कहानी है मेरे भगवान श्रीराम की. उनकी जो मानव से भगवान बन गए. जिनका जीवन मर्यादा का उत्सव और नाम था राघव।

इसी के साथ भगवान राम के रूप में प्रभास नजर आते हैं जो काफी दमदार लगते है. इसके बाद वीओ में सुनाई देता है जिनके धर्म ने तोड़ दिया अधर्म का अहंकार, गाथा उस रघुनंदन की. युग और युगांतर से ये कहानी है उस जीवंत रामायण की. ओवरऑल आदिपुरुष का ये ट्रेलर बेहद दमदार है. लॉन्च होने के 5 मिनट के भीतर ही ट्रेलर को लाखों व्यूज मिल गए। 

‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर रिलीज से पहले हो गया था लीक
हालांकि ट्रेलर की ऑफिशियल रिलीज से पहले ये सोशल मीडिया पर लीक भी हो गया था. दरअसल हैदराबाद में मेकर्स ने ट्रेलर की एक स्पेशल स्क्रीनिंग अरेंज की थी. इवेंट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल एक फैन ने ट्रेलर के तेलुगु वर्जन का वीडियो ले लिया और उसे सोशल मीडिया हैंडल पर लीक कर दिया।

‘आदिपुरुष’ कब होगी रिलीज
बता दें कि ओम राउत की फिल्म  ‘आदिपुरुष’ को पहले टीज़र में वीएफएक्स और सीजीआई के लिए फैंस द्वारा काफी ट्रोल किया गया था. बाद में मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे फिल्म के सीन्स पर काम कर रहे थे इसलिए ट्रेलर और फिल्म की रिलीज में देरी हुई है. ये  फिल्म अब 16 जून  2023 को एक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘आदिपुरुष’ की स्टारकास्ट
‘आदिपुरुष’ में ‘भगवान राम’ के रोल में प्रभास, ‘माता सीता’ के किरदार में कृति सेनन और ‘रावण’ के रोल में सैफ अली खान नजर आएंगे. इनके अलावा भी ‘आदिपुरुष में कई अन्य कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button