छत्तीसगढ़फीचर्ड

मिस कॉल से हुई दोस्ती फिर नाबालिग हुई अनाचार की शिकार, अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। घटना थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लडकी को उसके मोबाइल फोन में मिस कॉल का आना अनाचार का कारण बना। नाबालिक बालिका आठवी तक पढाई पूरी करने के बाद पढाई छोड़ दी थी, एवं घर पर ही रहकर घर का काम काग करती थी। दो वर्ष पुर्व घर पर रखे मोबाइल पर एक दिन किसी अज्ञात व्यक्ति के नंबर से बालिका को फोन आया जो किसी अज्ञात लड़के का था, फ़ोन के माध्यम से आपस में दोनो का परिचय हो गया, दोस्ती हो गई ,लगातार 02 वर्षो तक बातचीत होती रही। दिनांक 19.08.2020 को पिडिता के घर वाले काम के सिलसिले में घर से बाहर चले गये थे, इसी का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा बालिका को फोन से संपर्क कर घर में आकर उसके साथ अनाचार किया। पिडिता की मां के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ 376 भादवि एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत् मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी–

01 खिलेंद्र कुमार रात्रे पिता लतखोर उम्र 20 वर्ष सा0 रामपुर थाना भखारा जिला धमतरी छ0ग0

Related Articles

Back to top button