दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लॉकडाउन के पहले दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने पैदल मार्च कर शहर का लिया जायजा

दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी ने जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीएम विनय पोयम, तहसीलदार पार्वती पटेल के साथ शहर के चौक चौराहों मोहल्ले और गली में पैदल मार्च कर लॉक डाउन रिटर्न्स की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के अलावा निगम अमला ने आज सुबह से ही पूरे शहर का भम्रण कर स्पीकर के माध्यम से आम नागरिकों को बेवजह घर से नहीं निकले अपील की । आयुक्त श्री मंडावी, श्री पोयाम एव श्रीमती पटेल व स्वास्थ्य अधिकारी ने गली गली घूमकर लोगो को समझाइश दिये। उन्होंने कहा लॉक डाउन का आज पहला दिन है इसे सख्ती से लागू किया गया है । कोरोना वायरस बेहद खतरनाक है इससे बचाव आवश्यक है। शहर के सभी मार्केट में सन्नटा पसरा रहा। शहर में आज से लगाए गए लॉकडाउन का असर सुबह से ही देखना शुरू हो गया था ।
(Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुर्ग जिला ने एक सख्त कदम उठाया है. कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए फिर से लॉकडाउन की घोषणा की आज पहला दिन है। कमिश्नर,एसडीएम एव तहसीलदार टीम एव पूरे शहर भर में घूम-घूम कर यह देख रही है कि कहीं लॉकडाउन का उल्लंघन तो नहीं हो रहा लेकिन आम जनता स्वत: स्फूर्त कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की दिशा में भागीदारी निभाने घर से नहीं निकल रहे हैं। केवल मेडिकल इमरजेंसी, टेस्टिंग, वैक्सीनेशन के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button