खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा के परिवर्तन यात्रा के दौरान शराब पीकर ड्यूटी करना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, SP शलभ सिन्हा ने किया सस्पेंड

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित 21 नवंबर 2023 परिर्वतन यात्रा का जिला दुर्ग में आगमन होने पर रक्षित केन्द्र, दुर्ग से निरीक्षक राजेन्द्र यादव की परिवर्तन यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई थी।

निरीक्षक राजेन्द्र यादव के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर नशे की हालत में वरिष्ठ अधिकारियों एवं आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार कर अपने पदीय कर्तव्य के गरिमा के विपरीत कृत्य किया गया।

जिससे आम जनता में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। अतः उक्त कृत्य के लिए निरीक्षक राजेन्द्र यादव, तैनाती रक्षित केन्द्र, दुर्ग को 3 अक्टूबर 2023 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग सम्बद्ध किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button