छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की: छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह, सरोज पांडेय और लता उसेंडी को मिली जगह

बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में दो मुस्लिम चेहरों को जगह दी है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल के पूर्व वाइस चांसलर तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संदेश दे दिया है. 38 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में नए और पुराने चेहरों के बीच समन्वय रखा गया है. नड्डा की कोर टीम में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को जगह दी गई है. इसके साथ ही लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं।

अनिल एंटनी इसी साल अप्रैल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद पर अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी से अलग रुख अपनाया था, जिसके बाद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था. इसी मुद्दे पर अनिल एंटनी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

अनिल एंटनी के अलावा, बीजेपी की केंद्रीय कमेटी में उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रहे सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजयबंदी को भी राष्ट्रीय महासचिव की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी है।

उत्तर प्रदेश से आने वाले और गोरखपुर से विधायक रहे राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पार्टी ने यूपी के लिए बड़ा संदेश दिया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, जिसे लेकर उनकी नाराजगी की खबरें भी थीं, उस समय उन्हें पार्टी ने भविष्य के लिए आश्वासन दिया था. अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है. अग्रवाल वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

जेपी नड्डा की टीम का हिस्सा रहे कैलाश विजयवर्गीय, तरुण चुग, विनोद तावड़े, अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम को फिर से मौका दिया गया है और उन्हें फिर महासचिव बनाया गया है. शिवप्रकाश को एक बार फिर से राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री बनाया गया है. उनका केंद्र लखनऊ रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डॉ.रमन सिंह, रघुवरदास को नड्डा ने अपनी टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. छत्तीसगढ़ से आने वाली सरोज पांडे भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई है, नरेश बंसल सह कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं. वेंकैया नायडू के पूर्व सहयोगी सत्या कुमार,नोएडा से पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, बिहार से आने वाले ऋतुराज सिन्हा और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे एक बार फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाई गई हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर दो मुस्लिम चेहरों को जगह दी गई है. उत्तर प्रदेश से अल्पसंख्यक चेहरा तारिक मंसूर राष्ट्रीय और केरल के अब्दुल्ला कुट्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button