खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से लौटने के बाद प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की है. इसमें एक करोड़ घरों रूफटॉप सोलर लगाए जाएंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद एक बड़ी सोलर योजना की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अयोध्या मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो. पीएम मोदी की घोषणा के मुताबिक, एक करोड़ घरों में एक योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगेगा।

पीएम मोदी ने अपने सोमवार (22 जनवरी) को अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया, ”सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं. आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।”

उन्होंने कहा, ”अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी. इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button