छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 एवं 6 हजार से बढ़ाकर अब 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्ताें से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button