दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा नेता व पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने कोविड वैक्सीन का पहला डोज लिया, वैक्सीन लगाने लोगो से की अपील

भिलाई। शुक्रवार को भिलाई कैन डू, पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल पर्वत ने सेक्टर -2 के बीएसपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ली।

अतुल पर्वत ने अपनी बारी के अनुसार सभी से वैक्सीन लेने व देशवासियों को कोविड से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है।

अतुल पर्वत ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है तथा कोरोना से बचाव हेतु अति आवश्यक है। सभी लोग टीका लगवाये और अपने परिचितों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। टीका लगाने के बाद भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करे। दो गज दूरी, मास्क और हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करें।

Related Articles

Back to top button