दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त लोगों को किया सम्मानित

भिलाई। भाजपा द्वारा पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त लोगों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम हर वार्डो में किया जा रहा है। इस दौरान वार्ड 30 प्रगति नगर के संकट हरण शिव मंदिर में लाभार्थी सम्मेलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिन लाभार्थियों का सम्मान किया गया उसमें अकाली देवी, संजू देवी, रीमा देवी, निर्मल देवी, हेमिन देवी, पेयारी देवी, शाकुंतल, शुजात, पवन सिंह, वीरेंद्र यादव, गजानन तिवारी, उदय पासवान है। इस दौरान भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा ”भाजपा सरकार वह चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार उनके द्वारा शुरु की गई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से सदैव जनता के हित में कार्य करती रही है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संगीता शाह, भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पार्षद संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कनौजिया, बी संतोष, कार्यालय मंत्री प्रेम शंकर सिदार, सतपाल पासवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button