खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

भाजपा महापौर प्रत्याशी के दुकान में सीएम साय ने बनाई चाय, कहा- चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है

रायगढ़। बुधवार को रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के चाय दुकान पर पहुंचे और स्वयं चाय बनाई। इस दौरान रायगढ़ विधायक व कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। सीएम द्वारा बनाए गए चाय का सबने मिलकर आनंद लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स चाय बनाते हुए फोटो शेयर किया और लिखा कि..रायगढ़ में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी साथ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंच चाय बनाई और हम सबने मिलकर चाय का आनंद लिया।

जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह चाय बेचने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, नगर का सर्वांगीण विकास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, गौतम अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button