फीचर्डविविध

भाजपा में शामिल हुईं बांग्ला फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सराबंती चटर्जी, लड़ेंगी विधानसभा चुनाव?

कोलकाता (ए)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद मशहूर बंगाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सोमवार को उन्होंने बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजदूगी में बीजेपी की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार भी होंगी।

दिलीप घोष ने कहा, ”अलग-अलग क्षेत्रों के लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम सराबंती चटर्जी का हमारी पार्टी में स्वागत करते हैं।” सराबंती बांग्ला फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं और कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 1997 में आई फिल्म ‘मायार बाधोन’ फिल्म से ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। 2003 में आई फिल्म चैपिंयन में वह लीड रोल में रहीं।

इसके अलावा अमानुष, कानामाछी, जियो पगला, छोबियाल जैसी फिल्में भी उन्होंने की। उनकी वेब सीरीज ‘दूजोने’ भी जल्द रिलीज होने जा रही है। वह टीवी शो में भी दिखती रही हैं। सराबंती की 2003 में राजीव कुमार बिश्वास से शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए और सराबंती ने उसी साल कृष्ण व्रज से शादी की, लेकिन 2017 में ही उनका अलगाव हो गया। इसके बाद उन्होंने रोशन सिंह से शादी की।

Related Articles

Back to top button