दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

महाअष्टमी के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने इस्पात नगरी में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन किये

 

भिलाई। देशभर में नवरात्रि की धूम है, हर कोई माता दुर्गा की उपासना में लीन हैं। इसी क्रम में महाअष्टमी के अवसर पर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी देवीभक्ति में डूबे नजर आये। उन्होंने नवरात्र के शुभ अवसर पर इस्पात नगरी के अलग-अलग इलाकों में स्थापित की गई मां दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन किये एवं भिलाईवासियों सहित प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

श्री पाण्डेय ने इस्पात नगरी के सभी दुर्गा उत्सव पंडाल पहुंचकर देवी भक्तों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बंग समाज ने ढाक के धुनों के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने रिसाली, छावनी, केम्प, खुर्सीपार, सुपेला सहित बीएसपी टाउनशिप के दुर्गा पंडाल में भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।

भिलाईवासियों को दी बधाई: पूर्व विधानसभा प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने माता के सभी भक्तों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे देश में नौ दिनों तक भक्तिभाव से मनाया जाता है।

इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि शक्ति का यह पर्व हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button