दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम के तहत कंपनी संचालक को समय से पूर्व मिला ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन: कंपनी संचालक ने मुख्यमंत्री, महापौर और आयुक्त का जताया आभार

भिलाई 3। 500 वर्ग मीटर के आवासीय भवनों हेतु मानव हस्तक्षेप रहित प्रक्रिया वाला डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम के तहत आज नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र के इंजीनियरिंग पार्क स्थित स्टिलको प्री फैब कंपनी के संचालक सुरेश कुमार को ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन जारी किया गया।

संचालक ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हें मिला है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी का आभार जताया है। संचालक ने बताया कि इस योजना से उनके समय की बहुत बचत हुई, उन्हें बार बार निगम कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ा और तय समय से पूर्व ही उन्हें ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन जारी हो गया।

आज निगम महापौर निर्मल कोसरे ने इन्हे आज भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान एमआईसी सदस्य मोहन साहू, पार्षद ईश्वर साहू, ललित दुर्गा, भवन अनुज्ञा अधिकारी देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।

ज्ञात हो की करीब एक साल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऑनलाईन डायरेक्ट बिल्डिंग परमिट सिस्टम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो लोग अपना घर बनाना चाहते हैं उनके लिए भवन अनुज्ञा एक अहम प्रक्रिया है। अभी तक यह प्रक्रिया इतनी आसान नहीं थी। नागरिकों को इस सुविधा प्राप्ति के लिए काफी परेशानी हुआ करती थी। प्रकिया पूरा होने में लंबा समय लगा करता था। नक्शा पास कराने के लिए यह प्रकिया कई अधिकारियों तक पहुंचा करती थी। उसके बाद नागरिक को घर बनाने के लिए भवन अनुज्ञा मिलती थी। लेकिन अब ये प्रकिया सब मानव हस्तक्षेप रहित होगी और जल्द जल्द से पूर्ण होगी। यदि आपके पास सभी दस्तावेज हैं तो अब आपको अपना घर बनाने के लिए कहीं भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button