देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, इस फहरिस्त में कोई और कप्तान नहीं

बांग्लादेश के 265 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौटे. रोहित शर्मा को तंजीम हसन साकिब ने आउट किया…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप सुपर-4 राउंड का आखिरी मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने है. बांग्लादेश के 265 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए. रोहित शर्मा को तंजीम हसन साकिब ने आउट किया. वहीं, इसके बाद रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकार्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, एशिया कप इतिहास में रोहित शर्मा तीसरी बार जीरो पर पवैलियन लौटे।

एशिया कप इतिहास में रोहित शर्मा 3 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. इसके अलावा एशिया कप इतिहास में रोहित शर्मा 2 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं।

साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक और शर्मनाक रिकार्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, एशिया कप इतिहास में रोहित शर्मा जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं. इससे पहले एशिया कप 1988 में दिलीप वेंगसकर बतौर कप्तान जीरो पर आउट हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button