देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय गेंदबाजों की बदौलत बांग्लादेश बैकफुट पर, 133 रन पर गिरे 8 विकेट

भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की, कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया…

नईदिल्ली (ए)। भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खत्म हो चुका है. वहीं, टीम इंडिया ने मैच पर पकड़ बेहद मजबूत बना ली है. दरअसल, भारतीय टीम के 404 रनों के जवाब में बांग्लादेश 133 रनों पर 8 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है. इस वक्त बांग्लादेश के लिए इबादत हौसेन और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं. भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा विकेट झटके. कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के 4 बल्लेबाजों को आउट किया. जबकि मोहम्मद सिराज ने 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा उमेश यादव को 1 कामयाबी मिली।

वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 404 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा के अलावा श्रेयस अय्यर और रवि अश्विन ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. तैजुल इस्लाम ने 46 ओवर में 133 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया. तैजुल इस्लाम ने विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और कुलदीप यादव को आउट किया. भारत के लिए मैच के दूसरे दिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी का आगाज किया।

ऐसा भारतीय पारी का हाल: इसके बाद अय्यर 86 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उन्होंने 192 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए. अश्विन ने 58 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 113 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए. अश्विन और कुलदीप के बीच अच्छी साझेदारी हुई. इन दोनों ने 200 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की साझेदारी निभाई. इसके अलावा भारत के लिए मैच के दूसरे श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी का आगाज किया।

इसके बाद अय्यर 86 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उन्होंने 192 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए. अश्विन ने 58 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 113 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए. अश्विन और कुलदीप के बीच अच्छी साझेदारी हुई. इन दोनों ने 200 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की साझेदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button