दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया चार्ज

भिलाई। युग निर्माण स्कूल के पीछे सतनाम भवन बैकुंठ धाम केम्प 2 भिलाई में भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई मुख्य अतिथि विद्यारतन भसीन विधायक वैशाली नगर विधानसभा नवनियुक्त भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया जी पुर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र साहु जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर परिचयात्मक बैठक की शुरुआत किया गया।

केम्प मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने पारी पारी से अपने मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ का परिचय कराया विद्यारतन भसीन विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं वहां के चुनाव होने के बाद से सभी कार्यकर्ताओं को अब बैठना नहीं है हमारे छत्तीसगढ राज्य के चुनाव 2023 में होने वाले हैं विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहना होगा अपने अपने बुथ में जाकर काम करना है।

कार्यकर्ता ज़मीं पर जा कर कार्य करेगा तभी 2024 कमल खिलेगा और विकास कार्य होगा डबल इंजन की सरकार बनने तेजी से विकास का चरखा चलेगा सभी कार्यकर्ता अपने अपने काम में लग जाएं बृजेश बिचपुरिया ने कहा अब वक्त आ गया इस कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का इस के लिए एक एक कार्यकर्ता को अपने बुथो में जाकर रोज़ 25 घरों में जा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार कि नाकामी को बताना होगा। इन चार साल में छत्तीसगढ़ राज्य का क्या हाल है आप सभी भलीभांति परिचित हैं कोरोना काल में दवाईयां नहीं मिलती थी लेकिन शराब आसानी से मिल जाती थी ये झुठी सरकार है झुठे वादे करके सत्ता पाईं है चाहे शराब बंदी हो नौजवानों का बेरोजगारी भत्ता हो चुनाव में जितनी भी घोषणा पत्र में लिखा था वो आज तक पुरा नही किया चार साल ऐसे ही निकल दिया छत्तीसगढ़ का विकास तो नहीं केवल सर्वनाश हुआ है आयो दिन रोज़ अखबार का पन्ना खोलो लुट हत्या चोरी सट्टेबाजी आम बात हो गई है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने एक काम दे रखा है।

कबाड़ी और चखने का सेंटर जहां देखो वहां चारों तरफ अराजकता का माहौल है कोई भी अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है कब किस के साथ क्या घटना घटित हो जाएं कोई नहीं बता सकता मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के पाटन विधानसभा के ग्राम अमलेश्वर में सोना चांदी के व्यापारी की दिन दहाड़े हत्या कर दी जाती पुलिस थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। छत्तीसगढ़ के हालात बद से बद्तर हो गए हैं।

मंडल महामंत्री विकास भगत ने आभार प्रकट किया किया इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता डी भारती जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह जिला मंत्री राम उपकार तिवारी कार्यल्य मंत्री मनोज तिवारी अब्दुल नासिर भाई वार्ड पार्षद लक्ष्मी दीवकर संजय सिंह लक्ष्मी साहु विनोद चेलक सत्या देवी जयसवाल छाया पार्षद चंदन यादव छोटे लाल चौधरी मुर्गेश सोनी सोहन देवांगन मंडल उपाध्यक्ष बैधनाथ झा ,लतेल यादव , राजकुमार जयसवाल अशोक साव अम्बिका द्विवेदी अभिषेक मिश्रा बी पी सिंह, अमित मिश्रा विजय सिंह गणेश सोनी शमिम खान रोहित यादव शांता बाई जंघेल संतोष मोर्या धर्मेन्द्र दीवाकर संजय भारती संजय नायक रामकृष्ण सोनी संजय जयसवाल अतुल चक्रवर्ती चिन्ना राव विजय जयसवाल संजय भारती गणेश सोनी अशोक गुप्ता मुन्ना आर्या मनमद राव अवतार सिंह गील उमेश्वर पांडेय ओमकार सिंह सतपाल पासवान राजेश चौहान प्रदीप गुप्ता संजय शुक्ला भाजपा केम्प मंडल के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button