दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया औचक निरीक्षण

दुर्ग। दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद मीडियम स्कूल निर्माण कार्य का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं स्कूल की प्राचार्या शेफाली सोनी के साथ लिया जायजा। उन्होंने कहा दीपक नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्कूल का निर्माण शीघ्र पूरा करने दिये निर्देश।

उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर कहा कि सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्वक और तय समयअवधि के भीतर पूरा करें।उन्होंने दीपक नगर स्कूल के कार्य का जायजा लेते हुए बचे हुए कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

दीपक नगर स्कूल निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्राचार्या शेफाली सोनी से शाला के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि स्कूल में कुछ अलग और कुछ किया जा रहा है। इसमें प्राचार्या शेफाली सोनी ने बताया कि ऊर्जा क्लब अंग्रेजी क्लब,स्मार्ट क्लास द्वारा अध्यापन एवं अलग से पढ़ने व लिखने की आदत बानी रहे इसके लिए कक्षाएं स्कूल में संचालित की जा रही है। आयुक्त ने लैब और लाइब्रेरीन का भी निरीक्षण किया गया।

उन्होंने प्राचार्या एवं शिक्षकों से कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम स्कूलों को आरंभ करने के पीछे राज्य शासन की मंशा है कि हमारे बच्चे जो केवल अंग्रेजी की कमजोरी के कारण पीछे रह जाते हैं उन्हें मौका मिल सके। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों में अंग्रेजी का शब्दकोष बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाए। बच्चों पर जितनी मेहनत करेंगे, उतना अच्छा आउटपुट इनसे मिलेगा। आयुक्त ने प्राचार्या व शिक्षकों से कहा कि आप लोगों से बड़ी उम्मीदें हम सबको हैं खूब मेहनत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button