खास खबरघर-परिवारफीचर्ड

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज, अस्ताचलगामी सूर्य की होगी उपासना, जानें सूर्यास्त का समय?

आज चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन है. इस दिन अस्ताचलगामी सूर्य यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. साथ ही इस दिन देवी षष्ठी की भी पूजा होगी. इसलिए इस दिन को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है…

पटना (ए)। देश में खासतौर से बिहार, यूपी और झारखंड में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाता है. चार दिनों तक चलने वाले छठ व्रत की शुरुआत मंगलवार से नहाय खाय के साथ हो गई है. आज छठ का तीसरा दिन है. इस दिन को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य: छठ व्रती खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं और तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जल स्रोतों जैसे पोखर, तालाब, नदी या फिर वैकल्पिक इंतजाम करके पानी में डूबते सूर्य की ओर मुंह करके खड़े हो जाते हैं. जब तक सूर्य डूब नहीं जाता श्रद्धालु उपासना में लीन रहता है. सूर्य के डूबने के बाद लोग घरों की ओर वापस आते हैं फिर चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्योपासना का महापर्व छठ का समापन हो जाता है।

दिनभर तैयार होता है महाप्रसाद : छठ व्रती खरना के बाद से ही प्रसाद की तैयारी में जुट जाते हैं. अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से पहले ठेकुआ, भुसवा सहित अन्य प्रसाद सामग्रियों को बनाकर दौरा सजाया जाता है. प्रसाद सामग्री को लेकर लोग छठ घाटों पर पहुंचते हैं फिर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की जाती है।

सूर्योपासना के इस महापर्व पर मंत्रों की जरूरत नहीं पड़ती. फिर भी जो श्रद्धालु इन मंत्रों का उच्चारण करता है उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. सूर्य की ओर पश्चिम दिशा में हाथ जोड़कर खड़े हो जाएं और फिर मंत्रों का उच्चारण करें।

जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय : सूर्य के डूबने से पहले ही छठ व्रती आधा जल में खड़े होकर सूर्योपासना करना शुरू हो जाना चाहिए. सूर्योदय के समय भी पूर्व की मुंह करके हाथों में सूप और पूजा सामग्री लेकर खड़े हों।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय: 7 नवंबर को अर्घ्य के पहले दिन सूर्यास्त का समय शहरों के मुताबिक इस प्रकार है. भागलपुर में शाम 5:34 पर सूर्यास्त होगा. दरभंगा में 5:39 पर, मुजफ्फरपुर में 5:40 पर, पटना में 5:42 पर, और बक्सर में 5:46 पर सूर्यास्त होगा. वहीं, 8 नवंबर को दूसरे दिन अर्घ्य सूर्योदय भागलपुर में सुबह 5:34 पर, दरभंगा 5:39 पर, मुजफ्फरपुर 5:40 पर, पटना 5:42 पर और बक्सर में सूर्योदय 5:46 पर होगा।

‘ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। अनुकंपये माम भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय। मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा :।।ऊँ सूर्याय नमः।ऊँ घृणि सूर्याय नमः।‘ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button