खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में A+ रैंक से किया गया सम्मानित

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में A+ रैंक से सम्मानित किया गया है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को शनिवार को मोरक्को के माराकेश शहर में ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर कार्ड्स 2023 में ‘A+’ रैंक से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. आरबीआई ने एक्स पर आरबीआई गवर्नर की पुरस्कार लेते तस्वीर के साथ जानकारी शेयर की है।

पुरस्कारों की घोषणा सितंबर महीने में ही कर दी गई थी और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ दो अन्य केंद्रीय बैंकरों- स्विट्जरलैंड के थॉमस जे. जॉर्डन और वियतनाम के गुयेन थी होंग ने ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में ‘A+’ ग्रेड अर्जित किया था।

ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन दुनियाभर के सेंट्रल बैंकर्स की रिपोर्ट तैयार करती है. यह रिपोर्ट A से लेकर F ग्रेड तक भेजा जाता है. केंद्रीय बैंकों के एक्सीलेंस परफॉर्मेंश से लेकर असफलता तक पर यह रिपोर्ट तैयार किया जाता है. A+’ रैंक एक्सीलेंस परफॉर्मेंस के लिए और F असफलता के लिए दुनिया के केंद्रीय बैंक के गवर्नर को दिया जाता है।

रिपोर्ट में देखा जाता है कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक महंगाई कंट्रोल करने, अर्थव्यवस्था विकास लक्ष्य, करेंसी स्टेबिलिटी और ब्याज दर मैनेजमेंट को सही रखने पर कितना सक्षम हुए हैं और फिर A से लेकर F तक की ग्रेड तय की जाती है।

सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड को 1994 से वार्षिक आधार पर ग्लोबल फाइनेंस द्वारा जारी किया गया है. यह रिपोर्ट 101 महत्वपूर्ण क्षेत्रों और देशों में केंद्रीय बैंक के नेताओं का आकलन और ग्रेड प्रदान करता है. इसमें यूरोपीय संघ, पूर्वी कैरेबियाई सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button