खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय रेलवे कर रहा नई व्यवस्था लागू: किस बोगी में कितनी सीटें खाली? अब चार्ट तैयार होने के बाद भी मिलेगी जानकारी, अगर आपकी सीट वेटिंग में है तो कंफर्म होने के बढ़ जायेंगे चांस

भारतीय रेलवे ने एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है. अगर आपकी सीट वेटिंग में है तो कंफर्म होने के चांस बढ़ जाएंगे…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रेलवे एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है. जल्द ही वेटिंग​ टिकट वाले यात्री ये आसानी से जान सकेंगे की किस बोगी में कितनी सीटें खाली हैं. रेलवे की इस सुविधा से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी. रेलवे इस फीचर की मदद से खाली ​सीटों की लिस्ट यात्रियों के मोबाइल पर भेजेगा।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये सुविधा अगले तीन महीने में शुरू हो सकती है. नया फीचर जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो हो रही है. इस नई व्यवस्था के तहत जो यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुकिंग कराएंगे, उन्हें गेट ट्रेन चार्ट को चुनने का मौका मिलेगा. इसके बाद आईआरसीटीसी की ओर से भेजे गए मैसेज के लिंक के ओपन करने से खाली सीटों की जानकारी मिल जाएगी।

मैसेज के आने के बाद यात्री लिंक के ओपन करने के बाद ये जान सकेंगे कि आखिर वे किस ट्रेन में सफर कर रहे हैं और वहां कितनी सीटें खाली है. साथ ही ये भी जान सकेंगे कि किस कैटेगरी में ​सीटें खाली हैं. रेलवे के नियम के मुताबिक, ये टिकट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जाएगा. भास्कर की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सर्विस के लिए शुल्क 5 से 10 रुपये तक हो सकता है या फिर शून्य भी हो सकता है।

आप अगर अभी भी खाली सीट का पता लगाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर गेट ट्रेन चार्ट के जरिए खाली सीट की जानकारी पता लगाया जा सकता है. हालांकि यात्रियों के मोबाइल पर खाली सीट का ब्योरा भेजने की कोई सुविधा नहीं थी, लेकिन अब इस फीचर से ये भी संभव होगा।

कैसे काम करेगा 

  • आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट की बुकिंग करते वक्त नीचे चार्ट या वैकेंसी का विकल्प चुनना होगा।
  • फिर यात्री की डिटेल भरने के बाद गेट चार्ट विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • गेट अलर्ट वाया एसएमएस के जरिए या फिर व्हाट्सअप का विकल्प चुनना होगा।
  • अब अगर आपकी सीट कंफर्म नहीं होती है तो उसकी भी जानकारी दी जाएगी।
  • आप खाली सीट को चेक करके सीटों की बुकिंग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button