खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय वायु सेना के इतिहास में पहली बार एयर मार्शल के प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले दंपति मिले, तीन पीढ़ियों ने की देशसेवा, जानिए कौन हैं दोनों?

साधना सक्सेना नायर को सशस्त्र सेनाओं के महानिदेशक (अस्पताल सेवाओं) के प्रभारी पद पर पदोन्नति किया गया है. वायुसेना में नायर दंपती पहले और अकेले एयर मार्शल दंपती हैं…

नईदिल्ली (ए)। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वायु सेना में सुमार भारतीय वायु सेना के इतिहास में पहली बार एयर मार्शल के प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले दंपति मिले हैं. इनका नाम है भारतीय वायु सेवा के फाइटर पायलट (सेवानिवृत्त) केपी नायर और उनकी पत्नी साधना सक्सेना नायर।

के पी नायर 2015 में रिटायर्ड हो गए थे. तब वह फ्लाइट सेफ्टी (इंस्पेक्शन) के डायरेक्टर जनरल के पद पर थे. उसके बाद सोमवार (23 अक्टूबर) को उनकी पत्नी साधना को सशस्त्र सेनाओं के डायरेक्टर जनरल (महानिदेशक) (अस्पताल सेवाओं) के प्रभारी पद पर पदोन्नति किया गया है. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना में नायर दंपती पहले और अकेले एयर मार्शल दंपती बन गए हैं।

इतिहास में पहली बार एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति
यह भी भारतीय वायु सेना के इतिहास में पहली बार हुआ है जब वाइस एयर मार्शल के पद से एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति की गई. साधना वायु सेना की दूसरी महिला मेडिकल अफसर हैं जो एयर मार्शल के पद तक पहुंची हैं. पहली महिला एयर मार्शल पदमा बंदोपाध्याय थीं जो अब सेवानिवृत हो चुकी हैं।

सेना के सूत्रों के मुताबिक सशस्त्र सेनाओं के महानिदेशक (अस्पताल सेवाओं) का प्रभार बेहद प्रतिष्ठित पद माना जाता है, जिसे संभालने वाली वह पहली महिला बन गई हैं. रक्षा मंत्रालय के अनुसार एयर मार्शल साधना नायर को वायुसेना के मुख्यालय ट्रेनिंग कमांड, बेंगलुरु से ट्रांसफर करके यहां प्रोन्नत किया गया है. प्रमोशन के बाद वह मुख्यालय में ट्रांसफर की गई हैं।

तीन पीढ़ियां वायु सेना में
एयर मार्शल साधना भारतीय वायुसेना के डाक्टरों की बेटी और बहन भी हैं. उनके बेटे भी वायुसेना के फाइटर पायलट हैं. पिछले करीब 70 सालों से उनके परिवार की तीन पीढ़ियां वायुसेना में हैं. उनके पिता और भाई भी इंडियन एयर फोर्स में डॉक्टर थे. पुणे के कॉलेज एएफएमसी से एमबीबीएस करने वाली साधना वायुसेना में दिसंबर, 1985 में कमीशंड हुईं. उन्होंने नई दिल्ली एम्स में 2 साल का प्रशिक्षण भी लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button