खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. भारत का यहां अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा है…

इंदौर (ए)। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर में खेला जाएगा. यह मुकाबला आज 14 जनवरी को होल्कर स्टेडियम में आयोजित होगा. टीम इंडिया ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया था. अब इंदौर में भी जीत की कोशिश होगी. भारत का होल्कर स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. यहां टीम इंडिया ने तीन मैच खेले हैं और दो में जीत दर्ज की है।

टीम इंडिया ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच में हार का सामना किया है. भारत ने यहां पहला मैच दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसे 88 रनों से जीत लिया था. टीम इंडिया ने यहां दूसरा टी20 मैच भी श्रीलंका के खिलाफ खेला. यह मैच जनवरी 2020 में खेला गया और इसे 7 विकेट से जीत लिया. लेकिन टीम इंडिया को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. उसे दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2022 में 49 रनों से हराया था।

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा होल्कर स्टेडियम में शतक लगा चुके हैं. रोहित ने यहां 2 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान कुल 118 रन बनाए हैं. केएल राहुल भी यहां 2 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने यहां 134 रन बनाए हैं. राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन रहा है. दिनेश कार्तिक ने 2 मैच में 51 रन बनाए हैं. अगर भारतीय गेंदबाजों का टी20 परफॉर्मेंस देखें तो कुलदीप यादव 5 विकेट ले चुके हैं. युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लिए हैं. शार्दुल ठाकुर 3 विकेट ले चुके हैं।

बता दें कि भारत ने होल्कर स्टेडियम में अभी तक कुल 13 मैच खेले हैं. इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल हैं. भारत ने इस दौरान 11 मैच जीते हैं और 2 में हार का सामना किया है. टीम इंडिया का ओवर ऑल परफॉर्मेंस दमदार रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button