खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज, अफगान टीम भारतीय मैदान पर पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलेगी

पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले महामुकाबले से पहले भारत इस मैच को जीतना चाहेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। भारत के बाद उसका मुकाबला 15 अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज 11 अक्तूबर (बुधवार) को खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर जीत के क्रम को जारी पर रखने पर होगी। उसने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं, अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अफगान टीम भारतीय मैदान पर पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को होने वाले महामुकाबले से पहले भारत इस मैच को जीतना चाहेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। भारत के बाद उसका मुकाबला 15 अक्तूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा।

भारतीय टीम की बात करें तो वह दिल्ली में चौथी बार विश्व कप में कोई मैच खेलेगी। एशियाई में चौथी बार टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले तीनों मौकों पर दिल्ली में टीम इंडिया कम से कम एक मैच जरूर खेली है। 1987 में उसने ऑस्ट्रेलिया को 56 रन से हराया था। 1996 में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2011 में नीदरलैंड को पांच विकेट से परास्त किया था। इस तरह टीम ने यहां तीन विश्व कप मैच में दो जीते हैं।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच आज मंगलवार (11 अक्तूबर) को खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

विश्व कप में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button