खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच आज लखनऊ में खेला जाएगा मैच, जानें प्लेइंग इलेवन में किसे मिल सकती है जगह?

भारत और इंग्लैंड के बीच आज रविवार को लखनऊ में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है…

लखनऊ (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का 29वां मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. हार्दिक पांड्या चोट की वजह से नहीं खेलेंगे. रविचंद्रन अश्विन को मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे नंबर पर है और उसने अपने सभी मैच जीते हैं. लिहाजा इंग्लैंड के लिए उसके खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।

टीम इंडिया टॉप बैटिंग ऑर्डर में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी. रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे. विराट कोहली नंबर 3 पर और श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं. केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को भी मौका मिल सकता है. पांड्या चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हैं. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे. भारत लखनऊ में होने वाले मैच के लिए अश्विन को मौका दे सकता है. अश्विन अनुभवी ऑलराउंडर हैं और बतौर स्पिन गेंदबाज सफल भी रहे हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव को मौका दिया था. लेकिन वे महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए थे. हालांकि वे इंग्लैंड के खिलाफ फिर से मैदान पर उतर सकते हैं. इस मैच में मोहम्मद शमी भी खेले थे. उन्होंने 5 विकेट झटके थे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. उसने 5 में से सिर्फ एक मैच जीता है और 4 मैच हारे हैं. उसके लिए लखनऊ में भारत को टक्कर देना आसान नहीं होगा. टीम इंडिया फॉर्म में है और उसने अपने सभी पांच मैच जीते हैं।

भारत-इंग्लैंड मैच के लिए संभावित खिलाड़ी- भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड : डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन/हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button