खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट आज से रांची में, भारतीय टीम 2- 1 से है आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट रांची में आज से खेला जाएगा. पांच मैचों की सीरीज़ में अब तक खेले जा चुके 3 मुकाबलों में टीम इंडिया 2-1 से आगे है…

रांची (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मुकाबला आज 23 फरवरी शुक्रवार से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. 2-1 से आगे चल रही रोहित ब्रिगेड इस मैच के ज़रिए सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड सीरीज़ को बराबरी पर लाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

रांची टेस्ट में भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेगा. इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है, जिसमें दो बदलाव देखने को मिले. तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड की जगह ओली रॉबिन्सन को मौका दिया गया है. इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में रेहान अहमद के रूप में बदलाव देखने को मिला है. रेहान की जगह शोएब बशीर को शामिल किया गया है।

वहीं भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के रूप में बदलाव देखने को मिलेगा. बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते चौथे टेस्ट के स्क्वॉड से रिलीज़ कर दिया गया है. ऐसे में सिराज के साथ मुकेश कुमार और आकाश दीप में से कोई एक नज़र आ सकता है. हालांकि ये भी देखने को मिल सकता है कि टीम इंडिया चार स्पिनर और एक पेसर के साथ मैदान पर उतरे।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड की टीमें चौथे टेस्ट के लिए रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबले की ‘फ्री’ लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा के ज़रिए की जाएगी।

चौथे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार/आकाश दीप, मोहम्मद सिराज.

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button