दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर आधुनिक उपकरण से लैस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

भिलाई। दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा पर नई जीवन सहायता एम्बुलेंस वाहन का शुभारंभ किया गया। जिसमे सभी प्रकार के उच्च उपकरण प्राथमिक सहायता हेतु उपलब्ध है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश ठाकुर (डी.एस.पी) ट्रैफिक दुर्ग के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजय लखन पाल (एन.एच.आई) और दुर्ग बाईपास के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण शामिल हुऐ।

नशा मुक्ति के लिए “नशा मुक्त दुर्ग” जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत: पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व मे दुर्ग पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे सायबर अपराध से बचने उपाय, यातायात नियम संबंधि, महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित एवं नवीन कानुन की जानकारी देने कार्यक्रत करते आ रही है।

इसी के साथ आम नागरिको को नशे के दुषप्रभाव से होने वाले नुकसान की जानकारी देने नशा मुक्त दुर्ग नशा मुक्ती अभियान की शुरूवात की है जिसकी जानकारी प्रदीप मिश्रा महराज के द्वारा शिव महापुराण कथा के चौथे दिन मंच के माध्यम से लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं को दी गई साथ ही पंडित जी के द्वारा दुर्ग पुलिस के इस नशामुक्ती अभियान की प्रशंसा भी की गई।

दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी दिनों में थाना स्तर पर इस नशा मुक्त दुर्ग जागरूकता अभियान की जानकारी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दि जाएगी इसके अंतर्गत डॉक्टर के द्वारा नशे के शारिरिक एवं मानसिक दुष्प्रभाव संबंधि जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही नशा किस प्रकार सें हमारे परिवारिक जीवन में सामाजिक जीवन में एवं हमारी आर्थिक स्थिति को किस प्रकार से प्रभावित करती है इसकी जानकारी आम नागरिको केा दुर्ग पुलिस द्वारा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button