खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से: जानिए मुकाबले कहा और कितने बजे से होगा शुरू? टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज 25 जनवरी से हो रही है. दोनों टीमें 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-दूसरे के आमने-सामने होगी…

हैदराबाद (ए)। इंग्लैंड की टीम अपने लंबे ट्रेनिंग कैंप के बाद भारत पहुंच चुकी है. यहां भी इस टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है. उधर, भारतीय खिलाड़ी भी खूब पसीना बहा रहे हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक रेड बॉल सीरीज में व्यस्त रहेगी. इस डेढ़ महीने में यह दोनों टीमें कुल 5 टेस्ट मुकाबलों में टकराएंगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी. ऐसे में इस सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।

टीम इंडिया पिछले 11 साल से घरेलू मैदानों पर टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. आखिरी बार उसे अपनी सरज़मीं पर जो शिकस्त मिली थी, वह इंग्लैंड से ही मिली थी. साल 2012 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से पटखनी दी थी. यह भी कारण है कि फैंस के बीच इस सीरीज के लिए उत्सुकता बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है।

कब से शुरू हो रही है सीरीज? भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज 25 जनवरी को खेला जाना है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे इस टेस्ट की पहली गेंद फेंकी जाएगी।

कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले? पहला मुकाबला हैदराबाद में 25 से 29 जनवरी के बीच, दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में 2 से 6 फरवरी के बीच, तीसरा मैच राजकोट में 15 से 19 फरवरी के बीच, चौथा मुकाबला रांची में 23 से 27 फरवरी के बीच और पांचवां मुकाबला धर्मशाला में 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा. सभी मुकाबले दिन में ही खेले जाएंगे।

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग? भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और कलर्स कॉम्प्लेक्स चैनल्स पर होगा. यहां इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. इसी तरह लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर होगा. यहां इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा के साथ ही भोजपुरी और पंजाबी कमेंट्री सुनने का भी विकल्प मौजूद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button