खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवा व अंतिम टेस्ट आज से, 4- 1 से जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 3-1 से आगे चल रहा है। टीम की नजर अंतिम टेस्ट पर है…

धर्मशाला (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर धर्मशाला में होने जा रहे मुकाबले पर है। पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की जगह तूफानी गेंदबाज मार्क वुड की वापसी हुई है। वहीं, भारतीय टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल डेब्यू कर सकते हैं।

इंग्लैंड को स्लो टर्निंग विकेट की वजह से एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धर्मशाला में अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी थी। इस मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 300 का रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन स्कोर 332 रन का रहा है। तीसरी पारी में औसतन स्कोर 137 का है, तो चौथी पारी में औसतन स्कोर 106 का है।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज गुरुवार (सात मार्च) से खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button