खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए रवि अश्विन की वापसी हुई है. रवि अश्विन को चोटिल अक्षर पटेल की जगह भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया है…

मोहाली (ए)। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा. दोनों टीमें मोहाली के मैदान पर आमने-सामने होगी. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. दरअसल, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए रवि अश्विन की वापसी हुई है. रवि अश्विन को चोटिल अक्षर पटेल की जगह भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया है. इस तरह रवि अश्विन तकरीबन 18 महीने बाद भारतीय वनडे टीम में लौटे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे मैच में खेलेंगे रवि अश्विन लेकिन क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रवि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी? दरअसल, इस पर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि रवि अश्विन सीरीज के तीनों मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट वर्ल्ड कप के लिहाज से रवि अश्विन को देख रही है. अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रवि अश्विन अपने खेल से प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं तो वर्ल्ड कप टीम में इंट्री संभव है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल क्या है शुक्रवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का दूसरा मैच 24 सितंबर को खेला जाना है. दोनों टीमें इंदौर में आमने-सामने होगी. इसके बाद इस सीरीज का तीसरा वनडे 28 नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा. इस सीरीज के मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों के बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के मुकाबले विशाखापत्तनम, तिरूवनंतपुरूम, गुवाहाटी, नागपुर और हैदराबाद में खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button