खास खबरफीचर्डविविध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट आज से, जानिए कब और कहां देख सकेंगे डे-नाइट टेस्ट?

भारत ने अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं। इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने डे-नाइट टेस्ट में 75 फीसद मैच जीते हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरा मुकाबला एडिलेड में आज खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वापसी करेंगे। हिटमैन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे।

भारत ने 2018-19 और 2020-21 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था। 2018 से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी, लेकिन पिछले दो दौरों पर वह कंगारू टीम पर हावी रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम जीत चुकी है। पर्थ में खेले गए इस मैच में भारत ने मेजबानों को 295 रन से मात दी थी। जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। कोहली ने इस मुकाबले में शतक जड़ा था, जबकि बुमराह ने कुल आठ विकेट लिए थे। अब दोनों से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत ने अब तक चार डे-नाइट टेस्ट खेले हैं। इसमें से तीन में उन्हें जीत मिली है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने डे-नाइट टेस्ट में 75 फीसद मैच जीते हैं। जिस एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली थी, वह चार साल पहले एडिलेड में ही खेला गया था। यह 2020/21 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला टेस्ट था। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इसमें आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज शुक्रवार यानी छह दिसंबर से खेला जाएगा।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button