खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और जिम्बावे के बीच तीसरा टी20 मैच आज, सीरीज में बढ़त बनाएगी टीम इंडिया?

चैंपियन टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 से टीम इंडिया का हिस्सा होंगे…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहले मैच में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को शिकस्त दी और फिर दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर हिसाब बराबर कर लिया। आज बुधवार 10 जुलाई को दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 खेला जाना है. इससे पहले टी20 विश्व कप विजेता टीम के कई खिलाड़ी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं।

दरअसल, अभी तक जो टीम थी वो सिर्फ पहले दो टी20 मैचों के लिए थी. अब तीसरे टी20 से भारत का स्क्वॉड कुछ अलग होगा. तीसरे, चौथे और पांचवें टी20 के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऑलराउंडर शिवम दुबे टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के आने पर प्लेइंग इलेवन का चयन करना कप्तान शुभमन गिल और कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. अब किसे बैठाया जाए और किसे टीम में लाया जाए, इसके लिए कोच और कप्तान को काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकॉस्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी पर करेगा। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी) एसडी और एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल/तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एसडी और एचडी भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकॉस्ट करेंगे।

बचे हुए तीन टी20 के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे।

हरारे में ही खेले जाएंगे बाकी तीनों टी20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई को, चौथा टी20 मैच 13 जुलाई को और पांचवां व अंतिम टी20 मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा. ये सभी मैच हरारे स्पोर्टस क्लब में ही खेले जाएंगे. पहला और दूसरा टी20 मैच भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर ही खेला गया था।

बचे हुए मैचों का शेड्यूल

तीसरा टी20- बुधवार (10 जुलाई)

चौथा टी20- शनिवार (13 जुलाई)

पांचवां टी20- रविवार (14 जुलाई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button