खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज मुकाबला: धर्मशाला का पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार, हार्दिक की जगह सूर्यकुमार और शार्दुल की जगह शमी, ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती रही है…

धर्मशाला (ए)। वर्ल्ड कप 2023 में आज 22 अक्टूबर भारत और न्यूजीलैंड के बीच घमासान है. यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान हमेशा से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुआ है. आज के मैच में भी यहां फास्टर्स के हावी रहने का अनुमान है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का 21वां मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत-न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 116 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 58 मैच जीते हैं. भारतीय टीम संभवत: इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 116 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 58 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं उसे 50 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच जनवरी 2023 में इंदौर में खेला गया था. इसे भारत ने 90 रनों से जीत लिया था. वहीं इसी सीरीज का एक मैच टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. यह मैच रायपुर में खेला गया था. अब एक बार फिर से दोनों टीमों एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

धर्मशाला में अब तक कुल 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहली पारी में केवल तीन बार 250+ स्कोर बना है. तीन बार तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. इन सातों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यहां चेज़ करने वाली टीम 4 बार और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 बार विजय रही है।

इस मैच से किसी एक का विजय रथ रुक जाएगा. इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

भारत और न्यूजीलैंड का मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया यहां तीन स्पिनर्स के साथ नहीं उतरेगी. भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स को अंतिम ग्यारह में जगह दे सकती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतर सकती है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे. उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा शार्दुल ठाकुर को भी बेंच पर बैठा सकते हैं।

हार्दिक की जगह विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है. वहीं शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. शमी अब तक इस विश्व कप का एक भी मैच नहीं खेले हैं।

वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला के आंकड़े इस वर्ल्ड कप में भी धर्मशाला में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन तीनों मुकाबलों में पिच का मिला-जुला रूप सामने आया है. पहले मुकाबले में यहां अफगानिस्तान की पारी 156 पर सिमट गई थी. जवाब में बांग्लादेश ने 4 विकेट खोते हुए आसान जीत हासिल की थी. दूसरे मैच में यहां इंग्लैंड ने 364 रन जड़ डाले थे और बांग्लादेश को 137 रन से हरा दिया था. तीसरे मैच में नीदरलैंड्स ने यहां 245 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 207 पर समेट कर उलटफेर किया था. इन तीनों मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने जमकर विकेट चटकाए हैं. हालांकि यहां स्पिनर्स भी प्रभावी रहे हैं. बता दें कि इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में सभी फास्टर्स हैं।

आज कैसा होगा पिच का मिजाज? धर्मशाला की पिच पर मैच के एक दिन पहले खूब घास नजर आई थी. हालांकि आज ज्यादातर घास हटा दी जाएगी. इसके बावजूद भी यहां पिच पर स्पीड और मूवमेंट रहेगा. आज धर्मशाला का मौसम ठंडा और बादलों से घिरा रहने वाला है. मौसम भी तेज गेंदबाजों को कुछ मदद देगा. हालांकि यहां बल्लेबाजों और स्पिनर्स के लिए भी मौके होंगे।

बता दें कि आईसीसी इवेंट्स में पिछले 20 साल से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सकी है. आखिरी बार टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को 2003 में हराया था. इसके बाद से सभी फॉर्मेट में कीवी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को मात दी है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button