देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच का पहला मुकाबला आज: भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा मैच

शुक्रवार को ऑकलैंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, मैच के दिन यहां बादल छाए रहेंगे, हवा भी लगातार चलती रहेगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड के ऐडन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा. बतौर कप्तान शिखर धवन और केन विलियमसन आमने-सामने होंगे. यहां भारतीय टीम पहले भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें भारत ने केवल तीन में जीत दर्ज की है. जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है. कप्तान धवन की अगुवाई में टीम इंडिया इस मैच जीत में के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को ऑकलैंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, मैच के दिन यहां बादल छाए रहेंगे. हवा भी लगातार चलती रहेगी. वहीं तापमान 18 डिग्री सेल्सियन के आसपास रहने की उम्मीद है।

एडन पार्क कि स्ट्रेट बाउंड्री काफी छोटी हैं. यानी यहां गेंदबाज फुल लेंथ की जगह गेंदों को शॉर्ट और वाइड रखेंगे. यहां सर्वोच्च स्कोर 340 रन रहा है, वहीं निम्नतम स्कोर 73 रन रहा है. स्पिनर्स यहां ज्यादा कसी हुई गेंदबाजी करते रहे हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स का इकोनॉमी रेट 4.79 और तेज गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 5.03 रहा है. पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए पिच का बर्ताव बराबर रहा है।

संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

फिन एलन, डेवान कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लॉथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हैनरी, लॉकी फर्ग्युसन।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज का लाइव प्रसारण अमेन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. यहां सब्सक्रिप्शन के साथ आप लाइव मैच देख सकते हैं. वहीं आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में इस मैच का लाइव आनन्द उठा सकते हैं।

शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. यहां भारतीय टीम पहले भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें भारत ने केवल तीन में जीत दर्ज की है. जबकि 5 में हार झेलनी पड़ी. यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक खेले गए 114 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के हिस्से 49 जीत आई है. वहीं 10 मैच रद्द हुए हैं. बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-0 से जीत चुकी है. अब टीम इंडिया वनडे सीरीज भी अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी.

Related Articles

Back to top button