देश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे आज: अगर 3-0 से जीता भारत तो आईसीसी वनडे रैंकिंग में बनेगा नंबर 1

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं इस मैच के लिए दोनों टीमों में कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं…

इंदौर (ए)। आज मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल, टीम इंडिया सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. इंदौर वनडे मैच में टीम इंडिया मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि कीवी टीम सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, इस मैच की बात करें तो दोनों टीमों में कुछ बदलाव तय माना जा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया मोहम्मद शमी की जगह उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. जबकि न्यूजीलैंड टीम 2 बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. इंदौर वनडे मैच में न्यूजीलैंड टीम हेनरी शिपले की जगह डग ब्रेसवेल और ब्लेयर टिक्नन की जगह जैकब डफ्ली को आजमा सकती है।

क्या मैच के दिन होगी बारिश? मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को इंदौर का मौसम दोपहर में अपेक्षाकृत थोड़ा गर्म रह सकता है. इस वक्त तामपान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, शाम ढ़लने के साथ-साथ तापमान में गिरावट दर्ज होगी. शाम के वक्त का तापमान तकरीबन 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. इसके अलावा बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है।

इंदौर में लगेंगे खूब चौके-छक्के! इंदौर के होल्कर स्टेडियम की बात करें तो इस स्टेडियम की क्षमता तकरीबन 30 हजार दर्शकों की है. वहीं, होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है. इस मैदान की स्कॉयर बाउंड्री औसतन 56 मीटर है. इसके अलावा सामने की बाउंड्री 68 मीटर है. इस मैदान पर अब तक 2 टेस्ट मैचों के अलावा 5 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। यहां भारत पांचों वनडे मैच जीता है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स/मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

Related Articles

Back to top button